फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्य और नव्य अयोध्या के विकास कार्यों का डीपीआर तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। भव्य और नव्य अयोध्या के विकास कार्यों के अधिकांश डीपीआर बन कर तैयार हो गए हैं। इसको शासन भेजने की तैयारी है। एक सप्ताह के भीतर अयोध्या से अधिकांश कार्यों के डीपीआर बनकर शासन को भेज दिए जाएंगे। इसमें मुख्य रूप से भरत कुंड का जीर्णोद्धार, रीवर फ्रंट का निर्माण, सहादतगंज से नया घाट मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य, मोहबरा तिराहे से रामजन्म भूमि परिसर तक सड़क, अयोध्या के नाले ट्रैप करने व सीवर लाइन समेत अन्य प्रमुख कार्यों का डीपीआर भेजा जाएगा। इसके साथ ही अन्य शेष कार्यों का डीपीआर मुख्य सचिव की निर्धारित समय सीमा के भीतर भेजने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

मुख्य सचिव आरके तिवारी ने 21 जनवरी को अयोध्या के विकास कार्यों की समीक्षा की थी। इसमें अयोध्या को भव्य व नव्य बनाने के लिए समस्त विभागों के कार्यों संबंधी डीपीआर मांगा था। मुख्य सचिव ने सभी विभागों के डीपीआर बनाने में हो रही देरी के मद्देनजर समस्त सभी के डीपीआर बनाने के लिए समय सीमा तय कर दी थी। इसके चलते विभागों में डीपीआर बनाने के कार्य में तेजी आई है। जल निगम ने अयोध्या के सीवर लाइन का प्रपोजल तैयार कर लिया है। नाले ट्रैपिंग व सीवरेज ट्रीटमेंट प्लाट का डीपीआर फाइनल हो चुका है। इसकी अनुमानित लागत 352 करोड़ रुपये है। यह मंगलवार तक शासन को भेज दिया जाएगा।
इसी के साथ सीवर लाइन का प्रपोजल भी फाइनल स्टेज में है। इसमें कॉस्टिंग का कार्य चल रहा है। इसकी 300 करोड़ रुपये के आसपास की अनुमानित लागत आएगी। यह फरवरी के प्रथम सप्ताह तक शासन को भेजे जाने की उम्मीद है। इसके अलावा अयोध्या विकास प्राधिकरण भी भरतकुंड का प्रस्ताव तैयार कर चुका है। मौजूदा समय में इसकी कॉस्टिंग का कार्य चल रहा है। लगभग 70 करोड़ रुपये लागत आनी है। रीवर फ्रंट का डीपीआर भी तैयार है।
विज्ञापन

यह भी एक सप्ताह के भीतर शासन को भेज दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग अयोध्या से सहादतगंज का फाइनल डीपीआर बनाने में जुटा है। दो दिन के भीतर ही इसका डीपीआर शासन को भेज दिया जाएगा। मोहबरा तिराहे से राममंदिर तक बनने वाले फोरलेन का डीपीआर शासन को भेजा जा चुका है। इसके अलावा नव्य अयोध्या के कार्यों में भी तेजी आई है। मांझा शाहनवाजपुर के अधिकांश किसानों ने भूमि अधिग्रहण के सहमति पत्र दिया जा चुका है। इसमें प्रक्रिया में ओर तेजी आ रही है। इसके अलावा अन्य प्रस्तावों के डीपीआर बन रहे हैं। एक पखवारे में उम्मीद कि अयोध्या के विकास संबंधी सभी प्रस्तावों को डीपीआर बनकर शासन पहुंच जाएगा।
अयोध्या के विकास कार्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में शामिल हैं। इसका मूल्यांकन व अवलोकन खुद मुख्यमंत्री कर रहे हैं। प्रदेश सरकार का बजट 14 फरवरी को आना है। माना यह है जा रहा है कि अयोध्या के विकास के लिए बड़ी धनराशि स्वीकृति हो सकती हैै। इसमें अयोध्या के स्मार्ट सिटी समेत अयोध्या के समस्त विकास कार्यों के लिए धनराशि आवंटित हो सकती है। इससे अयोध्या के चहुमुखी विकास संभव हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें