फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून एक्सप्रेस हादसे में पॉइंट लॉक की गड़बड़ी

Thu, 22 Sep 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जीआईसी रेलवे क्रॉसिंग के निकट मंगलवार को हादसे का शिकार हुई दून एक्सप्रेस के डिरेलमेंट की प्रारंभिक जांच पूरी हो गई है। इसमें पॉइंट लॉक की गड़बड़ी से हादसा बताया जा रहा है। फिलहाल जांच दल अपनी रिपोर्ट लेकर बुधवार सुबह लखनऊ रवाना हो गया।
विज्ञापन


संयुक्त जांच दल में सीडीओ, एसएंडटी, यातायात निरीक्षक व लोको कार्यालय के अधिकारी शामिल हैं। जांच में शामिल एक अधिकारी के अनुसार, जिस स्थल पर डिरेलमेंट हुआ है, वह प्वाइंट नंबर 76 व लॉक नंबर 73 था। ट्रेन के 16 कोच उसी पॉइंट व लॉक से गुजर गए।

कहा जा रहा है कि 17 वां कोच एस-3 गुजरते समय लॉक न लगा होने से पॉइंट खुल गया और पटरियों का गैप बढ़ गया। जांच टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट तो डीआरएम के सामने ही खुलेगी, लेकिन पॉइंट व लॉक की गड़बड़ी ही सामने आ रही है।
विज्ञापन


सिग्नल गिरने से डिरेलमेंट नहीं हुआ है, उसके पहले ही लॉक खुला होगा। लॉक लगा होने के सवाल पर अधिकारी ने कहा कि फैजाबाद यार्ड की हालत बहुत खराब है। केबिन में बैठे कर्मी को पॉइंट बनने, लॉक लगने व सिग्नल गिरे होने का संकेत मिल जाता है, लेकिन मौके पर कभी-कभी ऐसा नहीं होता। बताया िक जांच रिपोर्ट में दोषी कौन है? यह फैसला लखनऊ में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें