डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में पासिंग ऑउट परेड करते जवान।
- फोटो : अमर उजाला
डोगरा रेजीमेंटल सेंटर के जमींदार लाला ड्रिल ग्राउंड पर शनिवार को रिक्रूटों के पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूटों को मेडल प्रदान किया गया।
परेड को संबोधित करते हुए कमांडेंट बिग्रेडियर ज्ञानोदय ने कहा कि वर्तमान में देश की परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं। देश की सीमाओं की रक्षा के साथ आपदा से निपटने के लिए होनहार सैनिकों की जरूरत है।
प्रशिक्षण हासिल करने वाले जवान यहां सिखाए गये हुनर का अपनी यूनिट में पहुंचकर उपयोग करेंगे और अपने दायित्वों का निर्वहन करेगें। 34 सप्ताह से चल रहे प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले 211 रिक्रूटों को पास आउट घोषित किया गया। जिनको शनिवार को समारोह पूर्वक शपथ दिलाई गई। प्रशिक्षण में रिक्रूट होशियार सिंह को सर्वश्रेष्ठ रिक्रूट घोषित किया गया।
वहीं खेलकूद में अरविंद राणा, ड्रिल में अतुल कुमार, रक्षा ज्ञान में विनय कुमार,शारीरिक परीक्षण में जगदीश, शस्त्र एवं फायरिंग में संदीप कुमार व शारीरिक क्षमता में परवीन कुमार अव्वल घोषित हुए। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इन रिक्रूटों को मेडल देकर सम्मानित किया।