अंबेडकरनगर। मिशन शक्ति मिशन के तहत पुलिस टीम ने जिला मुख्यालय के साथ अन्य क्षेत्रों में रविवार को जागरुकता अभियान चलाया। महिला थाना अकबरपुर की सिपाही कल्पना, गीता और रेनू ने तमसा मार्ग, पहितीपुर, फव्वारा तिराहा पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साइबर क्राइम से बचने के लिए सावधानी बरतने और घटना होने पर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।
महरुआ थाने की सिपाही सीमा यादव ने महरुआ चौराहा, इब्राहिमपुर थाने के एसआई नरसिंह, सिपाही मुकेश यादव एवं गीतांजलि ने केशवपुर, जैतपुर की सिपाही अनु यादव ने नेवादा बाजार में अभियान चलाकर महिलाओं व बेटियों को जागरूक किया। कहा कि शोषण व उत्पीड़न की घटनाओं को कतई बर्दाश्त न करें। उन्हें कोई परेशान करता है तो तत्काल इसकी शिकायत दर्ज कराएं।