मंडल कारागार का शनिवार को निरीक्षण कर बाहर आते जिलाधिकारी नितीश कुमार व एसएसपी मुनिराजजी।
अयोध्या। डीएम नितीश कुमार व एसएसपी मुनिराज जी ने शनिवार दोपहर बाद मंडल कारागार का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने करीब एक घंटे तक बंदियों की बैरक, पाकशाला, अस्पताल व कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।
डीएम ने बीमार बंदियों की समय-समय पर जांच कराने और परिसर को सैनेटाइज कराने का जेल अधिकारियों को निर्देश दिया। दोनों अधिकारियों ने बताया कि कौशल विकास मिशन के तहत बेदियों को हुनरमंद बनाया जाएगा। इसके लिए कौशल विकास केंद्र से एमओयू भी किया गया है। इसके लिए आवश्यक उपकरण व संसाधनों के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।