फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम का ट्वीट बना चर्चा का विषय

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या में हर तरफ राम-राम। राम नगरी में तो इन दिनों राम-राम है ही। अदालत पर एक मुकदमे के वादी में राम शब्द कई बार आया तो डीएम भी अपने को रोक नहीं सके। ट्वीट कर कहा अयोध्या वाकई राम की नगरी। हर नाम के साथ जुड़ा होता है राम।
विज्ञापन

मामला डीएम न्यायालय पर दाखिल माझा तिहुरा की निगरानी से जुड़ा है। सहायक अभिलेख अधिकारी के न्यायालय से 31 अगस्त 2019 को ठा. राम जानकी विराजमान रजतवंश पंचायती मंदिर रायगंज अयोध्या के निर्णीत मामले में जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय पर निगरानी दाखिल की गई है।
संपत्ति से जुड़े इस मामले में निगरानी दाखिल करने वाले वादी की संख्या 12 है। इनमें राम कुमार, राम केवल, शिव कुमार, रमाकांत, सुधाकर पुत्रगण गयाप्रसाद सीताराम, सियाराम, अनंत राम, धनीराम, रामचंदर पुत्रगण राम खेलावन और रासमुनि पत्नी गयाप्रसाद है। इन 12 में से दस नाम में राम शब्द आया तो डीएम ने ट्वीट किया कि अभी भी अयोध्या में संपत्ति के लिए लड़ रहे दस राम। डीएम अनुज कुमार झा का ट्वीट चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें