फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम का आदेश बेअसर, कांपते रहे मासूम

Fri, 09 Dec 2016 10:35 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
शुक्रवार को 8 बजकर 42 मिनट पर कनौसा स्कूल मे एसेंबली में प्रेयर करते बच्चे । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिलाधिकारी के फरमान की नाफरमानी शुक्रवार को ज्यादातर स्कूलों में दिखी। सरकारी स्कूलों ने तो काफी हद तक सुबह 10 बजे स्कूल खोलने के आदेश को माना लेकिन निजी स्कूलों ने यह आदेश मानने से इनकार कर दिया। अन्य दिनों की तरह शुक्रवार को भी पहले की ही तरह स्कूल खुले और बच्चों को कांपते हुए स्कूल जाने के लिए विवश होना पड़ा।
विज्ञापन


कड़ाके की ठंड व भीषण शीतलहरी के कारण जिलाधिकारी विवेक ने कक्षा एक से लेकर आठ तक के सभी स्कूलों को 10 बजे खोलने का आदेश दिया था। गुरुवार को यह आदेश दोपहर दो बजे जारी हुआ लेकिन शहर के ज्यादातर स्कूल पहले की ही तरह सुबह आठ बजे ही खुले।

परिषदीय और सहायता प्राप्त सरकारी स्कूल तो सुबह 10 बजे खुले लेकिन प्रभावशाली प्रबंध तंत्र वाले प्राइवेट स्कूलों ने न तो डीएम के आदेश का और न ही बच्चों की परेशानी पर ध्यान दिया। शहर के उदया पब्लिक स्कूल, जिंगल बेल एकेडमी, अनिल सरस्वती विद्या मंदिर, ग्रामर एकेडमी, परमा एकेडमी, अवध इंटरनेशनल, फैजाबाद पब्लिक स्कूल, ब्लूमिंग वर्ड, सनराइज, टाइनी टाट़्स, केंद्रीय विद्यालय आदि स्कूल पहले की ही तरह खुले।
विज्ञापन


इसके कारण यहां पढ़ने वाले बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल गए। बच्चों तक जानकारी नहीं पहुंच पाने के कारण ज्यादातर स्कूल सुबह आठ बजे खुले। केंद्रीय विद्यालय और उदया पब्लिक स्कूल सहित कई विद्यालयों के बच्चों को शनिवार से साढ़े नौ बजे स्कूल खुलने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें