जिलाधिकारी ने मृतक अध्यापक की आश्रित पत्नी की सहायक अध्यापक प्राथमिक पद का नियुक्ति पत्र प्रदान
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने मृतक अध्यापक की आश्रित पत्नी को गुरुवार को सहायक अध्यापक प्राथमिक पद का नियुक्ति पत्र प्रदान किया। जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय पर डीएम ने दिवंगत सूर्यमणि पांडेय सअ, प्रावि. दुर्गापुर रम्पुरवा, (कम्पोजिट) मया की पत्नी दीप्ति पांडेय एमए, बीएड एवं टीईटी (प्राथमिक स्तर) को सहायक अध्यापक प्राथमिक के पद का नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
बीएसए ने बताया कि दिवंगत सूर्यमणि पांडेय की मृत्यु 05 मई 2021 को हो गई थी। मृतक आश्रित अभ्यर्थनी को विकास खंड पूरा बाजार के प्रावि. सिरसिण्डा में पद स्थापित किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी मया की संस्तुति के आधार पर मृतक आश्रित अभ्यर्थिनी की नियुक्ति सहायक अध्यापक प्राथमिक के पद पर नितांत अस्थाई रूप से वेतनमान पे बैंड 9300-34800 ग्रेड पे 4200 (यथा संशोधित) में सातवें वेतन के मैट्रिक लेबल छह में एक वर्ष के परवीक्षा काल पर कार्यभार ग्रहण करने की गई है।