फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायवर्जन व कोहरे से बिगड़ा शेड्यूल

Thu, 01 Dec 2016 11:11 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
साकेत महाविद्यालय मार्ग पर अधिक कोहरे के कारण लाइट जलाकर जाते वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जरूरी काम से और जल्दी पहुंचने के फेर में घरों से बाहर निकले रेल यात्रियाें का शेड्यूल सात दिसंबर तक कानपुर में गंगा नदी पर चल रहे रेल पुल की मरम्मत और पश्चिम में पड़ते घने कोहरे से गड़बड़ा गया है। ट्रेन के सही समय से आने की उम्मीद में टिकट लेकर यात्रियों को तीन से लेकर 11 घंटे तक गाड़ियों की प्रतीक्षा में गुरुवार को स्टेशन पर गुजारने पड़े।
विज्ञापन


डायवर्जन और प्रदेश के घने कोहरे से ट्रैक पर ट्रेनें रेंगते हुए चलीं। हालात इतने खराब कि कई ट्रेनें तीन से 11 घंटे की देरी से चलीं। दिल्ली से चलकर सुबह पांच बजे फैजाबाद आने वाली डाउन सुपरफास्ट कैफियात एक्सप्रेस 11 घंटे बाद पहुंची। बुधवार/गुरुवार की रात 02:20 बजे आने वाली अप डिब्रूगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस दस घंटे बाद देरी से पहुंची।

इस ट्रेन के सवार व लखनऊ नौकरी पर जा रहे कमल कुमार खासे खफा थे। एसएम आफिस में साथियों संग पहुंचकर कहा, अकबरपुर से फैजाबाद पहुंचने में चार घंटे लगे हैं। डियूटी छूट गयी, अब बतायें लखनऊ कितने बजे पहुंचेगी? ऐसे ही ट्रेन चले तो वह सड़क मार्ग से चले जाएं। कोलकाता से जम्मू तवी जाने वाली अप सियालदह पांच घंटा, डाउन अमृतसर-टाटानगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस सात घंटा व डाउन दून एक्सप्रेस दो घंटे तक लेट हो चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें