फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना जारी

Fri, 18 Dec 2015 11:45 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। नामांकन से मतदान तक शांतिपूर्ण व्यवस्था के लिए खाका खींचा जा रहा है। इस बीच जिले में अधिसूचना जारी कर दी गई।
विज्ञापन


अब मतदाताओं को अधिसूचना के साथ कार्यक्रम की सूचना भेजे जाने की तैयारी है। जिपं अध्यक्ष पद के नामांकन से मतदान तक की प्रक्रिया जिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष से की जाएगी।

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल ढींगरा ने शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी।

इसी के साथ एआरओ के रूप में सीआरओ पीएस शुक्ल को तैनात किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने शुक्रवार को ही जिपं अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया था।
विज्ञापन


इसी के आधार पर मतदाताओं को डाक से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सूचना रजिस्टर्ड डाक से भेजी जा रही है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यभान ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें