फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: निवेश को धरातल पर लाने के लिए बनी जिला स्तरीय कमेटी

Mon, 13 Feb 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। निवेश कुंभ में जिले में 266 निवेशकों ने 49174 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया है। इसे धरातल पर उतारने के लिए जिलाधिकारी ने एक कमेटी का गठन कर दिया है। ये कमेटी उद्योग स्थापना में आने वाली सभी समस्याओं के समाधान में उद्यमियों का सहयोग करेगी। निवेश कुंभ के समापन पर रविवार को गांधी सभागार में यह जानकारी जिलाधिकारी नितीश कुमार ने दी।
विज्ञापन


निवेश कुंभ के अंतिम दिन बड़ी संख्या में उद्यमी और छात्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन सुनने के लिए एकत्र हुए थे। पूरे हाल में उत्साह का माहौल था। इस दौरान जिले के उद्यमियों ने जिलाधिकारी अनेक समस्याओं से वाकिफ कराया।

तीन निवेशकों ने बताया कि उन्हें अपनी भूमि का उपयोग परिवर्तन कराना है। धारा 80 के तहत यह कार्य किया जाता है, किंतु इसमें बड़ी समस्याएं आती हैं। ऐसे में डीएम ने एडीएम प्रशासन अमित सिंह को इस तरह के मामले निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सभी उप जिलाधिकारियों से संपर्क करके इस तरह की समस्याओं को दूर कराएं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने जो कमेटी गठित की है, उसमें एडीएम प्रशासन, उपायुक्त उद्योग, यूपीसीडा के आरएम समेत सभी उन विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को शामिल किया गया है जिनके स्तर पर उद्योगों को एनओसी जारी की जाती है।

जिलाधिकारी ने कहा कि उद्यमियों को इकाई स्थापना के दौरान किसी तरह के अनावश्यक दबाव से न जूझना पड़े। इस दौरान सीडीओ अनिता यादव, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी एके शर्मा, उद्योग विभाग के सहायक प्रबंधक डॉ. एमके मौर्य, केके सिंह, जिला इकाई लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अविनाश चन्द्रा समेत प्रतिष्ठित उद्यमी व अधिकारी मौजूद रहे।

दो दिन अयोध्या बैठेंगे सुरक्षा निदेशालय के अफसर
उद्योग बंधु की बैठक में बिजली कनेक्शन के लिए बीएल फॉर्म और सुरक्षा जांच के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार का मुद्दा भी उठा। उद्यमियों ने मांग उठाई कि ऊर्जा निगम के सुरक्षा निदेशालय के अफसर अयोध्या नहीं आते।

ऐसे में सुरक्षा जांच के नाम पर उद्यमियों को बहुत दौड़ना पड़ता है। आईआईए के चैप्टर चेयरमैन सुरेंद्र प्रताप सिंह ने भी इस मुद्दे के निदान की मांग की। इस पर डीएम ने कहा कि इस बारे में निदेशालय को पत्र भेजा जाएगा और वहां के अधिकारी माह के पहले और अंतिम बुधवार को अयोध्या में ही बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें