फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में जलापूर्ति ठप, हजारों लोग परेशान

Sat, 09 Jul 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार निवासियों को शुक्रवार से पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति ठप हो जाने से हाहाकार मचा है। जलकल कर्मी तेलियागढ़ व गोसाईगंज में शुक्रवार शाम से फॉल्ट तलाश करने में जुटे हैं लेकिन शनिवार शाम तक फॉल्ट नहीं तलाशी जा सकी।
विज्ञापन


पानी न मिलने से क्षेत्र के लगभग चार हजार लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। उनको हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है। नगर की पेयजल आपूर्ति शुक्रवार से ठप है। लोगों ने दिनभर पानी का इंतजार किया लेकिन जब पानी नहीं आया तो नगर पंचायत प्रशासन को सूचित किया।

जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। बताते हैं कि शुक्रवार रात पेयजल आपूर्ति के लिए नगर में बिछी पाइप लाइन में फॉल्ट तलाशने के लिए जलकल विभाग के कर्मी जुटे रहे। इसके लिए तेलियागढ़ और गोसाईंगंज कस्बे में खोदाई शुरू हुई।
विज्ञापन


बावजूद इसके शनिवार शाम तक फॉल्ट नहीं तलाशी जा सकी। पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोगों को हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है। जलापूर्ति प्रभारी शिवशंकर वर्मा ने बताया कि शुक्रवार  रात्रि में खोदाई कर कार्य किया गया लेकिन फॉल्ट नहीं मिला। इसके मिलते ही पेयजल आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें