फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की 12 साल पहले हो चुकी है मौत, अब बेटे ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर। कोतवाली इनायतनगर क्षेत्र के मजनाई पूरे मंगल पांडे निवासी छात्र आशुतोष पांडेय (22) ने घर के अंदर कमरे में कुंडे के सहारे गले में रस्सी बांधकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

युवक के पिता बृजेश पांडे की करीब 12 वर्ष पूर्व करंट लगने से मौत हो गई थी। घर पर उसके बाबा भवानीफेर पांडे व उसकी छोटी बहन रहती थीं। माता अपने मायके में थीं। शाम करीब 7 बजे जब उसकी छोटी बहन भाई को पुकारने लगी तो कमरे के अंदर मोबाइल बज रहा था, लेकिन कोई आवाज नहीं आ रही थी। जब उसने झांक कर देखा तो भाई कमरे में लटका हुआ था।
आननफानन गांव वालों को बुलाकर पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों के अनुसार कोरोना काल में आशुतोष अपने बाबा के साथ काम में हाथ बंटाने के लिए घर पर ही रहकर ऑनलाइन पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन

वृद्ध बाबा ने उसकी पढ़ाई-लिखाई कराई। वह इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा था। बहन की शादी करने की भी तैयारी में था। प्रभारी निरीक्षक विजय सेन सिंह ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें