फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में हुक से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुचेराबाजार। इनायतनगर कोतवाली क्षेत्र के बारुन बाजार में गुरुवार दोपहर बाद छत के कमरे में छल्ले से लटका हुआ विवाहिता का शव मिला। मायके वालों ने दहेज के लिए उत्पीड़न करने की वजह से मजबूर होकर आत्महत्या करने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

विवाहिता आरती मोदनवाल (28) पुत्री स्व.प्रदीप मोदनवाल की इसी साल फरवरी माह में शादी हुई थी। विवाहिता मायके में मां के साथ बारुन बाजार में रह रही थी, उसका ससुराल शहर के सहादतगंज में है, जहां लड़की का ससुर पक्ष से काफी समय से विवाद चल रहा था।
गुरुवार को दोपहर बाद छत के कमरे में छल्ले से लटका हुआ आरती का शव मिला। क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर राजेश कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है, आरोप लगाया गया है कि ससुराल पक्ष से दहेज को लेकर उत्पीड़न की वजह से आरती परेशान रहती थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें