फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज से उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला, हाईवे समेत अयोध्या में भीषण जाम

विज्ञापन
अयोध्या-राम की पैड़ी पर मौजूद श्रद्घालुओं की भीड़ - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। प्रयागराज में मौनी अमावस्या के स्नान के बाद जब श्रद्धालुओं के हजारों की संख्या में चार पहिया और बड़े वाहनों ने अयोध्या का रुख किया तो गुरुवार शाम से शुक्रवार शाम तक नयाघाट अयोध्या से अयोध्या-लखनऊ हाईवे नाका तक और सुल्तानपुर-इलाहाबाद रोड पर बीकापुर तक लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

बीकापुर स्थित पिपरी टोल प्लाजा पर धीमी गति से टोल लेने के कारण यह जाम और भीषण हो गया। इस जाम में जहां रात में कई एंबुलेंस फंसी रहीं वहीं शुक्रवार सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे स्कूल नहीं पहुंच सके। भारी भीड़ देखकर यातायात पुलिस ने अयोध्या के अंदर सभी तरह के वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी।
माघ माह के प्रमुख पर्व पर प्रयागराज स्थित संगम में स्नान के बाद अयोध्या में स्नान करने की मान्यता है। इसके चलते गुरुवार शाम से ही श्रद्धालुओं का रेला अयोध्या की ओर चल पड़ा। ट्रेन के सुविधा न होने के कारण इस बार श्रद्धालुओं ने चार पहिया, बस, ट्रक व ट्रैक्टर ट्रॉली से अयोध्या का रुख किया।
विज्ञापन

इस रेले के अयोध्या पहुंचते ही अयोध्या-लखनऊ हाईवे व नाका से सुल्तानपुर रोड पर कई किमी तक लंबा जाम लग गया। पिपरी टोल प्लाजा बीकापुर पर वाहनों से टोल वसूलने के कारण यह जाम और भी भीषण हो गया। देर रात तक इस मार्ग पर जाम लगा रहा। इस जाम में श्रद्धालुओं के वाहनों के साथ कई एंबुलेंस भी फंसी रहीं।
वहीं दूसरी ओर रामनगरी के लखनऊ-बस्ती हाइवे पर दोनों तरफ बड़ी संख्या में वाहन खड़े हो गए। इससे हाइवे पर वाहनों की गति भी धीमी पड़ी रही। हालांकि सुरक्षा व यातायात व्यवस्था पर नियंत्रण के लिए हाइवे पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे लेकिन संख्या नाकाफी होने के कारण वह वाहनों को निर्धारित स्थान पर खड़ा नहीं करा सके।
रात भर एसपी सिटी विजयपाल सिंह, सीओ अयोध्या व यातायात राजेश राय, अयोध्या कोतवाल अशोक सिंह, यातायात उप निरीक्षक प्रमोद कुमार अपने मातहतों के साथ ट्रैफिक पर कंट्रोल करते रहे। वहीं, भोर में सरयू स्नान के बाद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ अयोध्या के प्रमुख मठ मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए उमड़ी।
इसको लेकर यातायात पुलिस द्वारा पहले से ही सभी चौराहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की थी। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखकर सुबह से अयोध्या में चार व दो पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई, इसके बावजूद सैकड़ों की संख्या में वाहन अन्य रास्तों से अयोध्या में प्रवेश किया। विद्याकुंड से रायगंज जैन मंदिर तिराहे होकर मुख्य मार्ग पर दिन भर जाम की स्थिति रही। देर शाम तक अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं का सिलसिला जारी रहा।
मार्च 2020 में कोराना संक्रमण के चलते लगाए गए लॉकडाउन के कारण अयोध्या में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगाई गई थी। इस दौरान रामनवमी, सावन झूला व कार्तिक पूर्णिमा (परिक्रमा मेला) समेत अन्य सभी पर्वों पर अयोध्या में बाहरी श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक रही। इसके चलते अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या न के बराबर रही।
कोरोना काल में मौनी अमावस्या स्नान के दौरान अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को नहीं रोका गया। इससे उत्साहित करीब पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने गुरुवार को मौनी अमावस्या पर सरयू में डुबकी लगाई व प्रमुख मठ मंदिरों में दर्शन- पूजन किया। श्रद्धालुओं की भीड़ देखकर अयोध्या के व्यापारियों के चेहरे खिल उठे।
उनका कहना है कि 10 माह से मंदी की मार झेलने के बाद अब श्रद्धालुओं की आमद से व्यापार में तेजी आई है। अयोध्या हनुमानगढ़ी पर प्रसाद की दुकान करने वाले राकेश गुप्त, शैलेंद्र गुप्त, अंशु व राजेश आदि ने बताया कि इस मौनी अमावस्या पर श्रद्धालु अयोध्या आए। इससे व्यापार अच्छा हुआ।
एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि भारी भीड़ आने की संभावना पहले से थी, इसको लेकर सभी आवश्यक इंतजाम किए गए थे। हाइवे पर साकेत पेट्रोल पंप, रामसेवकपुरम हाइवे किनारे खाली मैदानों में अस्थाई पार्किंग बनाई गई थी। इसके बावजूद भारी संख्या में बसे व ट्रैक्टर ट्रॉलियां सड़क किनारे खड़ी हो गई थी।
जिसे रात भर पार्किंग में खड़ा कराया जाता रहा। इसके चलते हाईवे पर वाहनों की गति धीमी जरूर हुई। अयोध्या में हनुमानगढ़ी, कनक भवन, नागेश्वर नाथ समेत अन्य मंदिरों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए भीड़ समाप्त होने तक अयोध्या में चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।

अयोध्या-प्रयागराज से लौटे रहे श्रद्घालुओं से रामनगरी में रही भारी भीड़- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-पतित पावनी सरयू में स्नान करते श्रद्घालु- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-प्रयागराज से लौटे रहे श्रद्घालुओं से रामनगरी में रही भारी भीड़- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-प्रयागराज से लौटे रहे श्रद्घालुओं से रामनगरी में रही भारी भीड़- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-तिरंगे के साथ मंदिरो की ओर बढ़ते श्रद्घालुगण- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-प्रयागराज से लौटे रहे श्रद्घालुओं से रामनगरी में रही भारी भीड़- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-प्रयागराज से लौटे रहे श्रद्घालुओं से रामनगरी में रही भारी भीड़- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-हाईवे पर कई किलोमीटर तक लगा लंबा जाम- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें