अयोध्या। कोरोना महामारी के चलते डेढ़ माह से बंद रामजन्मभूमि में विराजमान रामलला के पट जैसे ही मंगलवार को भक्तों के लिए खुले, दर्शन को भीड़ उमड़ पड़ी। पहले दिन से ही 1437 भक्तों ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई।
पहले दिन ही तीन हजार की नगदी दान स्वरूप आई है। श्रीराम जन्म भूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि पहली पाली में 725 भक्तों ने रामलला के दरबार में माथा टेका।
दूसरी पाली में 712 भक्तों ने रामलला के समक्ष हाजिरी लगाई। वहीं कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि मंदिर खुलते ही दान का सिलसिला फिर शुरू हो गया।
मंगलवार को तीन हजार से अधिक नगदी भक्तों ने दान स्वरूप कार्यालय पर जमा कराई गई। इसके अलावा डाक से एक 11 हजार का चेक भी राममंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि के रूप में प्राप्त हुआ है।