फैजाबाद में शनिवार को गुप्तारघाट पर अमर उजाला के वोटर अड्डा में मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
हर सुबह पावन सलिला सरयू में जहां सैकड़ों लोग स्नान करते हैं, वहीं पर शहर से कचरा ढोता हुआ नाला आकर गिरता है। गंदगी के बीच स्नान करने की व्यथा-कथा लोगों की जुबां पर तैर गई। स्नान के बाद कपड़ा बदलने की दुश्वारियों से महिला श्रद्धालुओं को गुजरना पड़ता है।
इसी के साथ ही पर्यटन, बिजली, शिक्षा-स्वास्थ्य, जलापूर्ति, आदि समस्या को भी उठाया गया। नवाबी युग की चमकदार इमारतों के आभाहीन होने के साथ ही अयोध्या की परेशानियों को भी वोटर अड्डे में उठाया गया।
खराब ट्रैफिक व्यवस्था के कारण हो रही दिक्कतों को समाप्त करने की मांग भी उठी। इंटरलॉकिंग सड़क बनाने के नाम पर हो रही सरकारी धन की लूट को खत्म करने के लिए इंटरलॉकिंग निर्माण पर रोक लगाने की मांग भी उठी।