फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अयोध्या आने वाले भक्तों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Thu, 15 Jun 2023 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
महंत कौशल किशोर दास का अभिनंदन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।-संवाद
विज्ञापन
सीएम ने राममंदिर के ट्रस्टियों से की मुलाकात, संत-धर्माचार्यों से भी लिया आशीर्वाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामनगरी में करीब 18 घंटे बिताए। वे बुधवार शाम अयोध्या पहुंचे थे। हनुमानगढ़ी व रामलला का दर्शन-पूजन करने के बाद उन्होंने विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक भी की थी। बैठक के बाद देर रात तक योजनाओं का निरीक्षण किया था। उन्होंने बृहस्पतिवार सुबह रामनगरी के संत-धर्माचार्यों से आशीर्वाद लिया और राममंदिर के ट्रस्टियों से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या आने वाले भक्तों केे बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
सीएम ने कारसेवकपुरम में ट्रस्टियों से मुलाकात के दौरान अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं व स्थानीय नागरिकों की समस्याएं शीघ्र समाप्त होंगी। उन्हें बेहतर सुविधा मिले इसके लिए हम कृतसंकल्पित है। मंदिर बनते ही भारी संख्या में राम भक्त अयोध्या की ओर आएंगे, इसकी तैयारी हमारी सरकार कर रही है। उन्होंनें मंदिर निर्माण कार्य की भी प्रशंसा की। चंपत राय ने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का कुशलक्षेम जाना तो विहिप के वायोवृद्ध नेता पुरूषोत्तम नारायण सिंह का भी हाल चाल लिया। पुरूषोत्तम नारायण ने सीएम का ध्यान श्रीराम अस्पताल की चिकित्सीय व्यवस्थाएं दुरूस्त कराने की ओर आकर्षित किया। इस अवसर पर ट्रस्टी अनिल मिश्र, संघ प्रचारक गोपाल, प्रभारी शिवदास सिंह,शरद शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत सत्कार किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंत नृत्यगोपाल से मिलने पहुंचे सीएम
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मणिरामदास की छावनी छाकर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास से मुलाकात की। उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। यहां महंत कमलनयन दास, संत आनंद शास्त्री आकाश मणि त्रिपाठी ने सीएम का अभिनंदन किया। इसी तरह सीएम ने मंदिर आंदोलन के अहम किरदार वयोवृद्ध महंत कौशल किशोरदास से उनके आश्रम जाकर भेंट की और कुशलक्षेम पूछी। महंत अवधेश दास ने उनका स्वागत किया। सीएम ने जगद्गुरू विश्वेश प्रपन्नाचार्य सहित अन्य संतों से भी भेंट की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें