फैजाबाद में विकास भवन में बैठक करते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
बीकापुर के लेखाकार के साथ ब्लॉक प्रमुख से की गई अभद्रता के विरोध में राज्यकर्मचारियों ने आस्तीनें चढ़ा ली है। शुक्रवार को जिले के सभी विकास कार्यालयों में तालाबंदी करके विकास भवन पर धरने की घोषणा कर दी गई। गुरुवार को सभी कर्मचारी संगठनों ने बैठक करके इसकी घोषणा की।
विकास भवन में गुरुवार को यूपी ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन, लेखा कर्मचारी संघ, ग्राम विकास अधिकारी संघ, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद सहित अन्य संगठनों के नेताओं और कर्मचारियों ने विकास भवन में बैठक की।
बैठक में बीकापुर के लेखाकार जगदीश प्रसाद शुक्ल के मामले पर चर्चा की गई। कहा गया कि घटना के बाद ही डीएम व सीडीओ को ज्ञापन देकर सात दिन में ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने सहित कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की गई थी लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।
बीकापुर कोतवाली में तहरीर दिए जाने के बावजूद ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। कहा गया है कि ब्लॉक पर कर्मचारियों के धरने के बावजूद ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह अपने निजी असलहाधारी अंगरक्षकों/सहयोगियों के साथ ब्लाक आकर भयाक्रांत कर
रहे हैं।