अयोध्या। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बुधवार को विकास कार्यों के निरीक्षण के साथ अयोध्या में दर्शन-पूजन करेंगे। सीडीओ कार्यालय के मुताबिक डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को लेकर छह मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। डिप्टी सीएम शाम 4:10 बजे मया ब्लॉक के रजपलिया में गोवंश आश्रयस्थल, 4:35 बजे पर सीएचसी पूराबाजार, 4:50 बजे पर सरायरासी के अमृत सरोवर, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय में ऑपरेशन कायाकल्प के कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सरेठी के हेल्थ वेलनेस सेंटर,गेहूं क्रय केंद्र नवीन मंडी स्थल का निरीक्षण करेंगे। शाम 6:25 पर मणिरामदास छावनी में जन्मोत्सव समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद भाजपा कार्यालय पर पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शाम 7:50 पर हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। एक जून को सुबह साढ़े आठ बजे जिले के प्रशासनिक व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। संवाद