फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की गोद से छूट कर नहर में गिरी मासूम, मौत

Mon, 23 Jan 2017 11:25 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
मां की गोद से छूटकर तीन वर्षीय बेटी नहर में जा गिरी। जब तक आसपास के लोग दौड़ कर उसे निकालते, पानी में डूबकर मासूम की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया।       
विज्ञापन


गोसाईगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जोगापुर निवासी रामलखन की पुत्री का विवाह इसी थाना क्षेत्र के  बंदनपुर निवासी संतलाल के साथ हुआ था। वह चार दिन पूर्व ही मायके जोगापुर आई थी। सोमवार सुबह वह अपनी तीन साल की बच्ची सपना को लेकर नहर की पटरी से बाजार जा रही थी।

अचानक पैर फिसलने से हाथ से बच्ची छूटकर नहर में जा गिरी। जब तक उसे बचाने के लिए मां गुहार लगाती, बच्ची की पानी में डूबकर मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद से घर में मातमी सन्नाटा छा गया। बच्ची की मां की चीखें यह कहते हुए सबको द्रवित करती रहीं कि जिसे नौ माह कोख में रखा उसे अपने ही हाथों मौत की नींद सुला दिया। उसके रुदन ने वहां मौजूद लोगों को द्रवित कर दिया। थाना प्रभारी शिवाजी सिंह कुशवाहा ने बताया कि परिवारीजनों के आग्रह पर शव सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें