एक प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को एसएसपी मोहित गुप्ता से मुलाकात कर थाना रामजन्मभूमि में दर्ज केस को सांप्रदायिक तत्वों की साजिश बताते हुए रिपोर्ट खारिज करने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
एसएसपी को दिये पत्र में कहा कि जुलूसे मोहम्मदी में शामिल अंजुमन व जुलूस के इस्तकबाल के लिए कजियाना में अंजुमन नूरी कमेटी ने स्टेज पर परंपरागत मजिस्द का खाका बनाया था और बाबरी मस्जिद लिखा था।
सांप्रदायिक तत्वों के दबाव में पुलिस-प्रशासन की ओर से इसको हटवा दिया गया और तुष्टीकरण के लिए कमेटी तथा युवकों पर उत्तेजक नारेबाजी का आरोप लगाते हुए झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी। ऐसे केस को खारिज किया।
झूटी रिपोर्ट दर्ज कराने की जांच कराकर इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पत्र देने वालों में मो. नदीम सिद्दकी, मो. फिरोज, नफीस खान, इश्तियाक खान, अब्ुल कदीर, तौफीक, इसहारुखान आदि शामिल थे।