फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलईडी वैन से होगा दीपोत्सव का लाइव प्रसारण

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। दीपोत्सव पर कार्यक्रमों के सजीव प्रसारण और प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के 17 एलईडी वैन और 15 एलईडी डिस्प्ले बोर्ड लगेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने इनके संचालन स्थल का निर्धारण कर पुलिस-प्रशासन से बेहतर समन्वय बनाकर एलईडी वैन व एलईडी डिस्प्ले बोर्ड का संचालन कराने का निर्देश दिया है। जो समयबद्धता के साथ कार्यक्रमों का प्रसारण करेंगे और पुलिस-प्रशासन सुरक्षा कारणों से जो भी निर्देश देगा उसका तत्काल अनुपालन करेंगे। इन एलईडी वैनों व डिस्प्ले बोर्ड पर दीपोत्सव के सभी कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण होगा।
कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के लिए रामकथा संग्रहालय आर्ट गैलरी के सामने, गुप्तारघाट, भरतकुंड, साकेत पीजी कॉलेज रानोपाली टेढ़ीबाजार, झुनकी घाट अयोध्या, आईटीआई अयोध्या, रोडवेज सदर सर्किट हाउस की तरफ, फैजाबाद रेलवे स्टेशन के पास, नाका चुंगी तिराहा, अवध विश्वविद्यालय नाका बाईपास ओवरब्रिज के पास, रिकाबगंज, मसौधा बाजार चीनी मिल के पास, दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय, मोहबरा बाजार, उदया पब्लिक स्कूल चौराहा, राजघाट अयोध्या और पूरा बाजार में एलईडी वैन से दीपोत्सव के कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन

15 एलईडी डिस्प्लेबोर्ड से राम की पैड़ी के सामने दूसरी तरफ पार्किंग स्थल, साकेत पेट्रोल पंप के सामने, दर्शननगर सूर्यकुंड, रामकथा पार्क, रानी हो पार्क के सामने, रामघाट रेलवे स्टेशन, अयोध्या स्टेशन, बिड़ला धर्मशाला या उसके सामने पुराना बस स्टेशन, कारसेवक पुरम चैाराहा, राज सदन फाटक के सामने, अशर्फी भवन, अयोध्या कोतवाली, हनुमानबाग, बंधा तिराहा, तुलसी उद्यान तथा कनक भवन पर कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें