फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय के उपलों से बने दीपकों से रोशन होगा सरयू तट

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। दीपोत्सव में इस बार गाय के गोबर से निर्मित दीपकों के प्रकाश से अयोध्या सरयू तट तथा प्रमुख मठ-मंदिरों को रोशन किया जाएगा। इसका बीड़ा श्री श्याम शक्ति गोशाला समिति, सुल्तानपुर ने उठाया है। समिति द्वारा लगभग 50 हजार दीपकों को जलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए संस्था की बैठक नया घाट, सरयू तट स्थित सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में हुई।
विज्ञापन

संस्था के महामंत्री प्रवीण दूबे ने बताया कि संस्था के द्वारा इस बार गाय के गोबर से निर्मित करीब 50 हजार दीपकों के प्रकाश से अयोध्या को जग-मग करने का लक्ष्य है। इसके लिए गोशाला में दीयों का निर्माण हो रहा है।
सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी के महंत त्यागी नारायण दास ने बताया गोशाला के द्वारा लगातार 5 वर्षों से निरीह व बेसहारा गोवंशों के लिए काम किया जा रहा है। संस्था के संस्थापक हौसिला प्रसाद दूबे ने बताया कि गोशाला दीपक के अलावा हवन समिधा, गोमूत्र अर्क, प्राकृतिक खाद, देसी गाय के गोबर से गमलों का निर्माण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें