फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया दीपपर्व, आतिशबाजी की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। दीपावली का पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। धुंधलका होते ही नगर, बाजार और गांव जगमग हो गए, सभी वर्ग के लोग दीपावली के जश्न में डूब गए। घर, प्रतिष्ठानों, तुलसी वृक्ष के नीचे, खेतों को हैंडपंप, यंत्रों, जानवरों की नांदों, मंदिर और अन्य स्थान पर दीप जलाए गए। मकानों पर मिट्टी के दिए, मोमबत्ती, रंग-बिरंगी झालरों सुंदर आभा बिखेर रहे थे। आकाश आतिशबाजी से रंग बिरंगा होता रहा। शुभ मुहूर्त में गृहस्थों ने घरों और व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी-गणेश की पूजा की। नगर, गांव पटाखों के शोर से देर रात तक गूंजते रहे।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही बाजार में गहमागहमी बढ़ गई। अभिभावक बच्चों के साथ पटाखा व दूसरा सामान खरीदने के लिए नरेंद्रालय व गुलाब बाड़ी मैदान पहुंचते रहे। सडक़ों के किनारे और दुकानों के सामने सजी मिठाई, चूड़ा, लैया, धान का लावा, चूड़ा, बताशा की दुकानों पर खासी भीड़ रही।
गुलाब बाड़ी के मैदान पर लगी पटाखों की दुकान पर एक बार आग लगाने पर रंग बिरंगी रोशनी के साथ आकाश में दो दर्जन बार आवाज करने वाले पटाखों पर प्रिंट रेट 450 रुपये था लेकिन, दुकानदार 250 में दे रहे थे। इसके अलावा मल्टीकलर की फुलझड़ी, अनार, जलेबी, राकेट भी खूब बिका। सबसे ज्यादा मांग चोरी चुप्पे बिक रहे तेज आवाज वाले पटाखों की थी। तेज आवाज करने वाला बुलेट बम, सुतली बम, मुर्गा छाप की चटाई, सीको बम की मांग खूब दिखी।
विज्ञापन

रुदौली तहसील क्षेत्र में दीपावली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। घरों और मंदिरों में मिट्टी के दीपक इस बार ज्यादातर जलाए गए। देर रात तक आतिशबाजी की गई की गई। विधायक रामचंद्र यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सर्वजीत सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष जब्बार अली ने लोगों से मिलकर दीपावली की बधाई दी। सैदपुर पुलिस चौकी प्रभारी जय किशोर अवस्थी ने झुग्गी झोपड़ी में रह रहे लोगों दिए, मिठाई आदि वितरित किए।
दीपावली पर सिख समाज के गुरु नानक एजुकेशनल सोसायटी द्वारा आरएएफ के जवानों को मिठाई व उपहार भेंट कर उनके साथ दीपावली का पर्व मनाया। सोसाइटी के सीईओ अमनदीप सिंह वीसी ने कहा कि गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में आरएएफ के 91 जवानों व पुलिस कर्मियों को मिठाई व उपहार भेंट किया गया। इस दौरान सोसाइटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह छाबड़ा, सचिव प्रतिपाल सिंह पाली ने सभी का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें