फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिबेट में कनौसा कान्वेंट अव्वल

Fri, 07 Aug 2015 11:51 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उदया ग्रुप ऑफ स्कूल की संस्थापक निदेशक एवं महिला महाविद्यालय बस्ती की पूर्व प्राचार्या डा.ॅ कनक त्रिपाठी की याद में उदया पब्लिक स्कूल में डॉ. कनक त्रिपाठी मेमोरियल इंटर स्कूल इंग्लिश डिबेट शुक्रवार को हुई। प्रतियोगिता में कनौसा कान्वेंट प्रथम, उदया पब्लिक स्कूल द्वितीय व टाइनी टॉट्स स्कूल तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

 
प्रतियोगिता में डिबेट फैमिनिज्म हैज वीकेंड द सोशल फैब्रिक ऑफ इंडियन सोसाइटी विषय पर टाइनी टाट्स, फैजाबाद पब्लिक स्कूल, कनौसा कान्वेंट, कैंब्रियन, अवध इंटरनेशनल स्कूल, केटी पब्लिक स्कूल तथा उदया पब्लिक स्कूल ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि व  निर्णायकों के रूप में मनूचा डिग्री कॉलेज की अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. मीनू दूबे, साकेत महाविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ. सुचिता पांडेय ने कनौसा कान्वेंट को प्रथम, उदया पब्लिक स्कूल को द्वितीय तथा टाइनी टॉट्स तृतीय स्थान पर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


बेस्ट स्पीकर के रूप में कनौसा कान्वेंट की इशिता त्रिपाठी को प्रथम पुरस्कार 4100 रुपये, राधिका पाठक को द्वितीय पुरस्कार 3100 रुपये व उदया पब्लिक स्कूल की सिद्धीदात्री पाठक को तृतीय पुरस्कार 1100 रुपये से पुरस्कृत किए गए।

मौके पर उदया के चेयरमैन डॉ. चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, मैनेजिंग डायरेक्टर अपूर्वा त्रिपाठी, प्रधानाचार्य जीवेंद्र सिंह, डीएन विश्वकर्मा शिवानी पांडेय, स्वाती पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें