फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सामाजिक सरोकारों की शृंखला में अमर उजाला की ओर से श्री मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता बुधवार को सुबह 11 बजे से अवध विवि के संतकबीर सभागार में होगी।
विज्ञापन

‘मीडिया स्वतंत्र होने के बजाए राजनीति सी प्रेरित है’ विषय पर प्रतिभागी टीमों को पक्ष और विपक्ष में विचार रखने होंगे। हर प्रतियोगी को अपना अधिकार पत्र साथ लाना होगा।
प्रतियोगिता में अयोध्या जिले के अवध विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों की 18 टीमें हिस्सा ले रही हैं। हर टीम में दो सदस्य होंगे, जो क्रमश: पक्ष व विपक्ष में विचार रखेंगे।
विज्ञापन

हर प्रतियोगी को बोलने के लिए छह मिनट का समय दिया जाएगा। 5 मिनट का समय पूरा होते ही सचेतक घंटी बजेगी। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका विवि के शिक्षकों को सौंपी गई है, जिनका निर्णय ही अंतिम होगा।
जनपद स्तरीय आयोजन के बाद मंडल स्तरीय प्रतियोगिता होगी, जिसके विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अवध विवि के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित करेंगे। प्रतियोगिता समन्वयक अवध विश्वविद्यालय के प्रो. विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि अब तक विभिन्न महाविद्यालयों की 18 टीमों ने प्रतिभाग करने के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें