फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्ट अटैक से ट्रक चालक की मौत

Sun, 07 May 2017 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक पर बोल्डर लादकर मिर्जापुर से श्रावस्ती जा रहे चालक की रास्ते में हृदय गति रुकने से मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने परिवारीजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली के एसआई अमरनाथ यादव ने बताया कि बंधाकरौंदीकला थाना रायपुर जिला चित्रकूट निवासी राजाबाबू (50) पुत्र शौकीलाल शनिवार शाम ट्रक लेकर श्रावस्ती जा रहा था।

हृदयीपुर गांव के पास एक किराना की दुकान के पास सीने में दर्द होने पर उसने ट्रक रोक दिया और नीचे उतर कर हैंडपाइप से पानी पीने लगा। दर्द बढ़ने पर वह बगल पड़ी चारपाई पर लेट गया।
विज्ञापन


किराना दुकानदार रामसूरत मौर्या ने बताया कि इसी दौरान उसके नाक और मुंह से पानी गिरने लगा और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। एसआई ने बताया कि ट्रक को कोतवाली में लाकर खड़ा करवा दिया गया है। उसके पास मौजूद डीएल से पहचान हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें