फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बुजुर्ग महिला का पेड़ से लटकता मिला शव

Thu, 17 Aug 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
जाना बाजार। थाना हैदरगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत अहिरौली मजरे बहरिया गांव में बुजुर्ग विधवा महिला का शव पेड़ से लटकता मिला।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 10 बजे गांव के पश्चिम खेत में लगे शीशम के पेड़ की डाल से 58 वर्षीय बुजुर्ग महिला चंद्रावती पत्नी स्व. रामकुमार यादव का शव साड़ी के फंदे के सहारे लटकता मिला। थानाध्यक्ष हैदरगंज मो. अरशद ने शव को उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति की लॉकडाउन के समय ही मौत हो चुकी है। उनके दो बेटे हैं, जिसमें बड़ा बेटा सुनील कुमार ग्राम पंचायत रामपुर अहिरौली के रोजगार सेवक हैं।
विज्ञापन

दूसरा बेटा अनिल कुमार लखनऊ में नौकरी करता है। बड़े बेटे सुनील कुमार ने बताया कि उनकी मां काफी दिनों से शुगर की बीमारी से पीड़ित थीं जिसके चलते वह अवसाद में थीं। बताया, मां सुबह नौ बजे तक घर पर ही थीं। उसकी मां खेत की तरफ कब गईं, जानकारी नहीं हुई। थानाध्यक्ष हैदरगंज मोहम्मद अरशद ने बताया कि आत्महत्या करने का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें