फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: बाइक सहित गड्ढे में मिला युवक का शव

Tue, 14 Feb 2023 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
मृतक गौरव सिंह का फाइल फोटो।-संवाद
विज्ञापन
हनुमतनगर (अयोध्या)। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के दर्शननगर-रसूलाबाद मार्ग पर गंगौली गांव के शारदा सहायक नहर के पास सोमवार सुबह संदिग्ध हालात में एक युवक का शव सड़क के किनारे गड्ढे में मिला। जिसकी पहचान गंगौली निवासी गौरव सिंह (23) के रूप में हुई। गौरव सिंह पुत्र राजेश सिंह शहर के एक निजी चिकित्सालय में लैब असिस्टेंट का काम करता था। रविवार रात करीब 8:30 बजे चिकित्सालय से घर के लिए निकला और घर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने सोमवार सुबह दर्शननगर-रसूलाबाद मार्ग पर गंगौली गांव के समीप शारदा सहायक नहर के पास सड़क के किनारे एक गड्ढे में बाइक समेत गौरव सिंह को पड़ा देखा। सूचना परिजनों व पुलिस को दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मानें तो पेड़ में लगे निशान को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि पेड़ से टकराने के बाद गौरव बाइक समेत बगल गड्ढे में गिर गया। थाना प्रभारी पूराकलंदर कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट होंगे।

तीन बहनें पूछ रहीं, भइया कब आएंगे
इकलौते पुत्र गौरव सिंह की मौत की खबर सुनते ही पिता राजेश सिंह, माता लीलावती का रो रोकर बुरा हाल है। तीन छोटी बहनें खुशबू (15), महक (12) व सुगंधा (8) बार-बार बेसुध हो जा रही हैं। वह हर किसी से एक ही सवाल पूछ रही हैं कि भैया कहां चले गए। मृतक का मिलनसार स्वभाव होने के कारण पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें