फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: फंदे से लटका मिला महिला का शव

Sun, 02 Apr 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
शुजागंज (अयोध्या)। रुदौली क्षेत्र के शुजागंज बाजार निवासी साक्षी सोनी (24) पत्नी संदीप सोनी का शव शुक्रवार देर शाम कमरे के हुक से रस्सी के सहारे लटका पाया गया। काफी देर तक साक्षी के बाहर न निकलने पर ससुरालवालों ने आवाज जगाई। अंदर से बंद कमरे का दरवाजा तोड़ने पर साक्षी का शव रस्सी के सहारे लटका मिला। सुल्तानपुर के मुसाफिरखाना इलाके की रहने वाली साक्षी की शादी दो वर्ष पूर्व संदीप से हुई थी। उसका एक वर्ष का बच्चा भी है। पति संदीप सोनी लखनऊ के होटल में वेटर का काम करते हैं। सूचना पर पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की। चौकी प्रभारी विनय यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें