फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नदी में मिला मासूम का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रविवार की शाम से लापता पिता-पुत्र में से सात वर्षीय पुत्र का शव सरयू नदी में सोमवार की दोपहर बरामद किया गया। जबकि, पिता की तलाश की जा रही है। इस मामले में कोतवाली नगर में गुमशुदगी का मुकदमा भी दर्ज किया गया है। लापता पिता की बाइक सरयू पुल पर रविवार शाम 5:30 बजे बरामद की गई थी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के हैदरगंज निवासी राहुल गुप्ता अपने पुत्र अरनव के साथ बाइक से घर से निकले थे। बहुत छानबीन के बाद भी जब दोनों का पता नहीं चला तो परिजनों ने नगर कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इसी बीच अयोध्या कोतवाली अंतर्गत सरयू तट पर राहुल की बाइक रविवार शाम बरामद की गई।
नयाघाट चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि शंका के आधार पर नाविकों व गोताखोरों की टीम लगाकर सरयू नदी में तलाश कराई जा रही थी। सोमवार की दोपहर सात वर्षीय अरनव का शव बरामद हुआ है। जबकि पिता राहुल की तलाश अभी की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया घरेलू कलह में राहुल द्वारा इतना बड़ा कदम उठाया गया है। पूछताछ में पता चला है कि पत्नी के साथ उनके अच्छे संबंध नहीं थे, यह उनकी दूसरी पत्नी हैं। पहली पत्नी ने भी आत्महत्या किया था। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें