पटरंगा। थाना अंतर्गत शारदा सहायक डबल नहर की पटरी पर पहलवान पुरवा गांव के पास बुधवार सुबह एक युवक का शव मिला। शव के पास से ही एक लावारिस हालत में बाइक भी मिली।
युवक की जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान वसीम अहमद उर्फ मुन्ना (26) पुत्र मोहम्मद वैश्य निवासी निवासी वजीरगंज कोतवाली रुदौली के रूप में हुई।
पटरंगा थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवक के बाइक से गिरकर मौत होने की संभावना लग रही है। परिवारीजनों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।