फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्या कर फेंका शव, पहचान मिटाने के लिए जलाया

विज्ञापन
अयोध्या-रायबरेली राजमार्ग पर रामगंज के पास अज्ञात युवती का अधजला शव मिलने के बाद मौके पर जांच करत - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या-रायबरेली राजमार्ग पर सर्वोदय इंटर कॉलेज रामगंज के पास सोमवार सुबह अज्ञात युवती का अधजला शव मिला। हाथ-पैर कपड़े से बंधे हुए थे। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हत्या कहीं और करके शव को यहां फेंककर जलाने का भी प्रयास किया गया है। वहीं, घटनास्थल से करीब 25 किमी. दूर आदिलपुर में मुख्यमंत्री के आगमन के चलते इस क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों ने एक दिन पूर्व ही डेरा डाल दिया था।
इसके बाद भी अपराधियों ने इस तरह की जघन्य वारदात कर पुलिस को चुनौती दी है। अयोध्या-रायबरेली राजमार्ग पर सर्वोदय इंटर कॉलेज रामगंज के पास सोमवार सुबह सड़क के किनारे करीब 30 वर्षीय युवती का शव मिला।
विज्ञापन

शव बोरे में था, युवती के हाथ-पैर भी बंधे हुए थे। उसे ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाने का भी प्रयास किया गया था। उसका चेहरा बुरी तरह से जल गया था। उसके शरीर पर काले रंग का स्वेटर एवं लाल रंग की सलवार है।
सुबह करीब 7 बजे जब लोगों ने देखा तो शव से धुआं निकल रहा था, इसकी सूचना कुमारगंज पुलिस को दी गई। सूचना पर डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार, एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ मिल्कीपुर कोमल प्रसाद मिश्र समेत कुमारगंज थाना प्रभारी नीरज सिंह व उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर चार पहिया वाहन के टायर के निशान मिले हैं। वहां ऐसी कोई चीज नहीं मिली जिससे मृतक युवती की पहचान हो सके।
एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि युवती की हत्या कर शव यहां फेंका गया है। शव को जलाकर मृतका की पहचान मिटाने का प्रयास किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें