फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुर गोताखोरों ने बचाई तीन बच्चों की जान

Thu, 23 Jun 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अयोध्या
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सरयू घाट पर नदी में डूब रहे तीन लड़कों को बहादुर गोताखोरों ने डूबने से बचा लिया। श्रीराम अस्पताल में उपचार के बाद पुलिस ने तीनों लड़कों को उनके परिजनों के हवाले किया है।
विज्ञापन


गुरुवार की दुपहर नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़ी देवकाली निवासी 14 वर्षीय शशांक व 10 वर्षीय प्रशांत पुत्रगण जय शंकर उपाध्याय अपने रिश्तेदार पड़ोसी जनपद अंबेडकरनगर के आलापुर निवासी 11 वर्षीय अंकित तिवारी पुत्र बृजेश के साथ साइकिल से बिना परिवारीजनों को बताये सरयू स्नान के लिए अयोध्या गये थे।

दुपहर बाद तीनों अयोध्या सरयू घाट पर स्नान कर रहे थे, इसी दौरान तीनों सरयू में डूब गये। घाट पर मौजूद लोगों ने हल्ला-गोहार मचाया तो घाट पर मौजूद गोताखोर बृजेश मांझी व अजय मांझी डूबते लड़कों को बचाने के लिए नदी में उतर गये और डूब रहे लड़कों को सकुशल बचा लिया।
विज्ञापन


नयाघाट चौकी के सिपाही अवधेश पांडेय ने तीनों बालकों को श्रीराम अस्पताल पहुंचाया तो अस्पताल के डॉक्टरों ने तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई। मामले की सूचना बालकों के परिजनों को दी गई और उनके पहुंचने के बाद बालकों को सुपुर्द कर दिया गया।

नयाघाट चौकी प्रभारी श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि सरयू में डूब रहे तीन युवकों को स्थानीय गोताखारों ने बचाया है। सभी को परिवारीजनों के हवाले किया गया है। गोताखोरों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें