एटीएम से निकले फटे नोट दिखाते कृष्ण कुमार पांडेय।
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। बीकापुर कस्बे के आईसीआईसीआई एटीएम से इन दिनों दो हजार के कटे-फटे नोट निकल रहे हैं। इससे लोग परेशान हैं।
एटीएम बूथ के बगल में पराग डेयरी की दुकान करने वाले पकरी दुर्गादासपुर निवासी कृष्ण कुमार पांडेय ने शनिवार सुबह दस हजार रुपये निकाले। सभी दो हजार रुपये की पांच नोट फटी निकलीं।
कूरेभार के साईनाथपुर निवासी प्रदीप कुमार ने भी 10 हजार रुपये शनिवार सुबह निकाले। लेकिन सभी दो हजार के नोट किनारों पर फटे थे।
विद्युत उपकेंद्र बीकापुर पर तैनात लाइनमैन पवन मौर्य, तोरोमाफी निवासी बृजेश कुमार शुक्ला सहित कई लोगों ने बताया कि एटीएम से पैसा निकाला गया। नोट किनारों पर फटी निकल रही हैं।
एटीएम बूथ पर कोई सिक्योरिटी गार्ड भी नहीं तैनात है। आसपास के दुकानदारों ने उपभोक्ताओं की दिक्कतों को देखकर शनिवार सुबह 11 बजे एटीएम का शटर गिरा दिया। आशंका जताई जा रही है कि मशीन में खराबी के चलते नोट फट रहे हैं। कई लोगों ने टोल फ्री नंबर पर शिकायत भी की।