फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रम में रखे सिरके में उतरा करंट, हड़कंप

Sat, 26 Mar 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
ड्रम के सिरके में करंट देखते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 हाईटेंशन लाइन के नीचे रखे सिरका भरे ड्रमों में करंट उतरने से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे पावर कॉर्पोरेशन के जेई ने निरीक्षण के बाद जब सिरके में टेस्टर    डाला तो टेस्टर का बल्ब जल उठा। जेई ने ग्रामीणों को सिरके से भरे ड्रम से दूरी बनाए रखने की सलाह देते हुए पूरे मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है।
विज्ञापन


मामला मया बाजार विकासखंड के अलनाभारी सूर का पूरवा स्थित एक क्रेशर का है। गांव निवासी लल्लू उर्फ  सुरेश वर्मा ने बताया कि गांव के बाहर उनका ट्यूबवेल व क्रेशर है। जहां ड्रमों में सिरका रखा गया है। एचटी लाइन के नीचे रखे सिरके में बीते दिनों एक मटकी गिर गई थी जिसे वे निकालने गये तो शरीर में करंट का झटका महसूस हुआ।

सुरेश ने बताया कि इसकी सूचना मया बाजार स्थित विद्युत उपकेंद्र बाकरगंज को दी गई तो जेई रवि प्रकाश सिंह कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। जेई ने सिरके में करंट चेक करने के लिए जैसे ही टेस्टर डाला तो उसका बल्ब जल उठा।
विज्ञापन


जेई ने बताया कि एचटी लाइन के लगभग 60 फिट नीचे रखे ड्रम के सिरके में करंट पाया गया है। पूरे मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है। ग्रामीणों को तब तक ड्रम से दूरी बनाये रखने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें