बीकापुर। धान की तैयार फसल में हल्दिया रोग का प्रकोप है। किसानों में मायूसी है। रोग के कारण पैदावार पर असर पड़ रहा है।
मलेथू कनक निवासी किसान बुक्कू सिंह, उमरनी पिपरी निवासी कपिल देव पाठक, दयाराम वर्मा महावां निवासी कमल किशोर शुक्ला, बल्लीपुर निवासी राहुल दुबे, सूल्हेपुर निवासी शारदा वर्मा, बच्चू लाल प्रजापति सहित कई किसानों ने बताया कि हल्दिया रोग के कारण उनकी धान की फसल को काफी नुकसान हुआ है।
बीमारी के कारण धान के पौधे के बाल पहले पीले पड़ती है। उसके बाद काली हो जाती हैं। बीज नहीं आता है। रोक के कारण धान के पौधे में आए दाने कमजोर पड़ जाते हैं। अपेक्षाकृत पैदावार नहीं हो पा रही है।
ब्लॉक के सहायक कृषि विकास अधिकारी रनबहादुर सिंह ने बताया कि हल्दिया रोग के कारण पैदावार पर असर पड़ता है। फसल को काफी नुकसान होता है शुरुआत में बीज को शोधित करके नर्सरी डालना चाहिए। धान की फसल में रोपाई करने के बाद शुरुआती दौर में बीमारी का लक्षण दिखने पर दवा का छिड़काव करना चाहिए। जिससे फसल पर हल्दिया रोग का असर नहीं होता है।