फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोड़ी गईं नौ भट्ठियां, 250 लीटर शराब बरामद

Fri, 20 Jan 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आबकारी विभाग की ओर से कच्ची शराब के निर्माण व बिक्री के खिलाफ अभियान जारी है। बीते 24 घंटों में आबकारी विभाग की टीम ने जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में तमसा किनारे कच्ची शराब के लिए बदनाम इलाकों में छापेमारी कर धधक रही शराब की नौ भट्ठियां तोड़ीं गई।
विज्ञापन


वहीं मौके से 250 लीटर कच्ची शराब बरामद की और कई क्विंटल लहन नष्ट कराई तथा आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया।  गुरुवार को जिला आबकारी अधिकारी देवेंद्र जैन ने बताया कि मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए कच्ची शराब का चुनाव मे उपयोग न होने पाये।

इसके लिए प्रवर्तन दस्ते समेत पूरे विभाग को कच्ची शराब के खिलाफ अभियान पर लगाया गया है। बताया कि प्रवर्तन दस्ते के मुकेश शर्मा, सुनील कुमार, अभिषेक मिश्रा आदि ने बीकापुर के नंदरौली केवटहिया इलाके में छापा मार रामू के कब्जे से 20 लीटर, सत्यनरायन के कब्जे से 30 लीटर और एक जगह से लावारिस 10 लीटर शराब बरामद की।
विज्ञापन


मौके पर मिली दो भट्ठियों को नष्ट कर दिया तथा छह क्विंटल लहन को मिट्टी में मिलवा दिया। वहीं जलालपुर इलाके में हुई छापेमारी में माला के अड्डे से 30 लीटर व एक जगह से लावारिस 90 लीटर शराब बरामद की। जलालपुर में चार भट्ठियां तोड़वाई और नौ क्विंटल लहन नष्ट कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें