फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो लोगों की सांसें थ्ामीं

Thu, 17 Dec 2015 11:31 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दो लोगों को गंभीर हाल में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैंट थाना क्षेत्र में धुंध के चलते हाइवे से गुजर रहे किसी वाहन ने सभासद के पिता को रौंद दिया। महराजगंज थाना क्षेत्र में टैंकर व रोडवेज बस की भिड़ंत हो गई, इसमें कई यात्रियों को चोटें आई है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


कैंट थाना क्षेत्र के बनवीरपुर निवासी व पुलिस लाइन वार्ड के सभासद संग्राम सिन्हा के पिता लक्ष्मी बहादुर सिन्हा (76) अपने एक रिश्तेदार को देखने बुधवार को लखनऊ गए हुए थे। वापसी में शाम लगभग साढ़े सात बजे वह कैंट थाना क्षेत्र के सहादतगंज स्थित पॉलिटेक्निक के पास उतरे और पैदल रोड क्रास कर अपने घर बनवीरपुर जा रहे थे। इसी दौरान हाइवे से गुजर रहे किसी वाहन ने उनको टक्कर मारी और रौंदते हुए आगे निकल गया।

मामले की जानकारी पुलिस व परिवारीजनों को मिली तो गंभीर घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल लाये जाने पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


उधर, लखनऊ-गोरखपुर हाइवे पर घने कोहरे के चलते गुरुवार की सुबह अयोध्या कोतवाली के रानोपाली क्षेत्र स्थित साकेतपुरी कॉलोनी के निकट आपस में कई वाहन टकरा गए। किसी ट्रक में पीछे से टकराने के चलते लखनऊ की ओर जा रही एक डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और डीसीएम के चालक को किसी तरह मशक्कत कर बाहर निकाला। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

वाहन सवार दो घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। मृतक डीसीएम चालक की शिनाख्त गोंडा जनपद के बैसलगंज निवासी हामिद अली (45) पुत्र रमजान और घायलों की शिनाख्त बदायूं जनद के गंवा निवासी जितेंद्र सिंह (20) पुत्र भूरा सिंह व बृजेश सिंह (25) पुत्र नरेशपाल सिंह के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

वहीं बुधवार की लगभग मध्य रात्रि महराजगंज थाना क्षेत्र के सरायरासी गांव के पास एक टैंकर तथा रोडवेज बस में भिड़ंत हो गई। हादसे की वजह घना कोहरा बताया जा रहा है। मामले की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

रोडवेज बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। थानाध्यक्ष सज्जाद हुसैन नकवी ने बताया कि टैंकर का चालक पेशाब करने उतरा था। इसी दौरान हेडलाइट खराब होने के चलते रोडवेज बस पीछे से टैंकर में जा भिड़ी। मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें