फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अगस्त को इनायतनगर में हुई चोरी का खुलासा

Wed, 31 Aug 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
दोघट कस्बे में चार घरों में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
विज्ञापन
 इनायतनगर थाना क्षेत्र में एक पखवारा पूर्व हुई चोरी पुलिस ने खुलासा कर दिया है। उसने कार्रवाई के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा भाग निकला। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी के कई लैपटॉप, मोबाइल फोन, गहने, टीवी आदि बरामद किया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी श्रवण कुमार के घर 15 अगस्त की रात चोरों ने कमरे में रखे बक्से से गहने व अन्य सामान चोरी कर भाग गए थे। पुलिस चोरों की तलाश में लगी थी। बुधवार की सुबह पुलिस ने शाहगंज टकसरा रोड से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एसएपी ग्रामीण कुलदीप नारायण ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में कहा कि गिरफ्तार आरोपी शिवम सिंह उर्फ चच्चू बुढ़नपुर इनायतनगर का निवासी है। उसके कब्जे से छह लैपटॉप, 11 मोबाइल फोन, एक एलईडी टीवी, श्रवण कुमार के घर से चोरी गए गहने के साथ 15 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।
विज्ञापन


जबकि उसका दूसरा साथी सुर्ती निवासी लोनियन चौराहा, शाहगंज थाना इनायतनगर मौके से भाग निकला। बताया कि दोनों शाहजहांपुर, बरेली, लखनऊ, बाराबंकी और फैजाबाद में ट्रेनो पर मोबाइल व लैपटॉप चोरी किया करते थे। एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार का ईनाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें