मुखबिर की सूचना पर एसओजी ने छापा मार कर 54 पेटी अवैध शराब, एक बोरा रैपर व एक बोरा ढक्कन के साथ दो लोगों को हिरासत में ले लिया। छापा पड़ते ही अवैध करोबार में लिप्त कई अन्य लोग भागने में सफल रहे।
रविवार की शाम मुखबिर की सूचना पर एसओजी प्रभारी अजय सिंह के नेतृत्व में छापा मारा गया। राइस मिल के गेट पर ताला लगा होने से एसओजी टीम बाउंड्री फांद कर अंदर प्रवेश किया तो वहां पर दो लोगों को शराब की बोतलों में इंडिया ग्लाईकाल्स लि. गोरखपुर का रैपर ढक्कन लगाते पकड़ लिया गया।
जबकि कई अन्य लोग भाग निकले। एसओजी प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि छापेमारी में 54 पेटी शराब, एक बोरी ढक्कन तथा एक बोरी स्टीकर बरामद हुआ। गोदाम से बरामद शराब की पेटी एवं अन्य सामानों सहित पकड़े गए दोनों व्यक्तियों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
पारा गरीबशाह के राइस मिल में पड़े छापे की जानकारी पाकर एसडीएम बीकापुर धर्मपाल सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस एमपी चौहान भी भारी पुलिस बल के साथ तारुन बाजार में आ धमके। और बाजार में स्थित देशी शराब की दुकान पर छापा मारा तथा जांच पड़ताल के बाद दुकान को बंद करा दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत नही किया था। थाना प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार गोले ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया
कि छापे के दौरान गोदाम में
अरुणाचल प्रदेश से आई अवैध देशी शराब की बोतलों पर उत्तर प्रदेश का रैपर लगा कर ठेके पर बेचने के लिए तैयार की जा रही थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आबकारी विभाग के अधिकारियों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।