फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पोस्टमास्टर पर गबन व धोखाधड़ी का केस

Wed, 13 Jan 2016 12:02 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन थाना क्षेत्र स्थित डाकघर की मधुसूदनपुर शाखा में धोखाधड़ी कर एक ग्राहक से लगभग 17 हजार रुपये हड़प लिये जाने का मामला सामने आया है। प्रकरण में कोर्ट के आदेश पर गबन व धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


क्षेत्र के मधुसूदनपुर निवासी रामप्यारे का कहना है कि उन्होंने मधुसूदनपुर स्थित डाक विभाग की शाखा में दो बार में 17 हजार 100 रुपया जमा कराया था। यह रकम एफडी के नाम पर जमा कराई गई थी।

उस समय डाक शाखा का काम पोस्ट मास्टर रामनाथ वर्मा निवासी नेतवारी चतुरपुर देख रहे थे। बाद में वह रिटायर हो गये। समय पूरा होने के बाद वह अपनी एफडी की रकम लेने गये तो पता चला कि पूर्व पोस्ट मास्टर ने कागजातों में हेराफेरी कर रकम हड़प ली।
विज्ञापन


मामले की तहरीर पुलिस को दी और उच्चाधिकारियों से फरियाद की, लेकिन कोई कार्रवाई न हुई। इस पर कोर्ट का सहारा लेना पड़ा। मंगलवार को एसएसपी मोहित कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रामप्यारे ने पूर्व पोस्ट मास्टर रामनाथ वर्मा के खिलाफ गबन, धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें