रौनाही थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा 6 की एक नाबालिग छात्रा से पांच माह तक धमकाकर दुराचार का मामला सामने आया है। लड़की के बीमार होने पर डॉक्टर ने जांच की तो गर्भवती पाई गई। इसके बाद छात्रा ने परिवारीजनों को हकीकत बयां की। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बालिका को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपी फरार है।
रौनाही थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा 6 की एक नाबालिग छात्रा को स्कूल आते जाते समय रास्ते में जबरन एक युवक राजू वर्मा उसे 5 महीने से हवस का शिकार बनाता रहा। आरोपी की धमकी से डर कर छात्रा ने मुंह बंद रखा।
बुधवार को लड़की की तबीयत खराब हुई तो परिवारीजनों ने डॉक्टर को दिखाया तो बालिका गर्भवती निकली। गुरुवार को बालिका के परिवारीजनों ने रौनाही थाने में शिकायत दी और पीड़ित बालिका ने पूरी दास्तां बताई तो लोग सन्न रह गए।