फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में घुस शिक्षिका व कार्यकर्त्री के जेवर लूटे

Mon, 28 Mar 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
लूट का शिकार खड़ी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज थाना क्षेत्र के हैंसा गांव में बदमाशों ने सोमवार को एक प्राइमरी स्कूल में घुसकर शिक्षिका व आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री से तमंचे की नोक पर तीन लाख रुपए के जेवरात लूट लिए। शिक्षिका ने बदमाशों की बाइक का नंबर पहचान लिया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। घटना के दौरान समूचा स्टाफ व मौजूद बच्चे खौफजदा हो गए।
विज्ञापन


पूरा ब्लॉक के हैंसा गांव स्थित प्राइमरी स्कूल में गांव जानापुर निवासी अंजू सिंह (31) पत्नी आनंद सिंह सहायक अध्यापक हैं। स्कूल में सोमवार को अंजू एक कमरे में 20 बच्चों को पढ़ाने के साथ परीक्षा की कॉपी जांच रहीं थीं। पास ही हैंसा गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री सावित्री पांडेय भी बैठी थी।

तभी पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे बाइक सवार तीन युवकों ने कमरे में आकर दोनों महिलाओं पर तमंचा तान दिया। धमकी दी कि सारे जेवर दे दो, वरना गोली मार देंगे। अंजू ने बताया तमंचा सटाकर बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन, कान की बाली, दो अंगूठी और दोनों पैरों से पायल छीन ली।
विज्ञापन


जिसकी कीमत करीब सवा लाख रुपये थी। जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री सावित्री के कान के सोने के टॉप्स, हाथ के कंगन और पायल लूट ली। इसकी कीमत करीब पौने दो लाख बताई गई है। घटना के बाद शोर सुनकर जब तक आसपास के लोग पहुंचते तीनों बदमाश भाग गए।

सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर जांच की है। एक सफाई कर्मी से पूछताछ की जा रही है। एसओ बृजेश कुमार ने बताया कि शिक्षिका की तहरीर पर पूरे घटनाक्रम के साथ बदमाशों की बाइक का नंबर भी रिपोर्ट में शामिल किया गया है। जिसके आधार पर एआरटीओ कार्यालय से बाइक के मालिक की पहचान की कोशिश शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें