फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख 60 हजार रुपये की नई करेंसी बरामद

Sun, 22 Jan 2017 11:11 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
पकड़ी गई नई करेंसी - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
रौनाही थाना पुलिस ने रविवार को चेकिंग अभियान के दौरान परिवहन निगम की बस से एक व्यक्ति के पास से एक लाख 60 हजार की नई करेंसी बरामद की है। पूछताछ में व्यक्ति नकदी से संबंधित कागजात नहीं प्रस्तुत कर सका है। पुलिस ने रकम जब्त कर संबंधित को कागजात मुहैया कराने को कहा है।       
विज्ञापन


टोल प्लाजा तहसीनपुर के पास रविवार को पुलिस के चेकिंग अभियान के दौरान परिवहन निगम की बस में सवार अजयपाल सिंह निवासी गणेश छत्रपति, थाना नरही, जिला फीरोजाबाद के बैग से एक लाख 60 हजार की नकदी बरामद की है।

थानाध्यक्ष आरपी सिंह ने बताया कि पकड़ी गई नई करेंसी में 500 व 2000 के नए नोट हैं। जांच पड़ताल की जा रही है फिलहाल व्यक्ति बरामद करेंसी से संबंधित कागजात नहीं दिखा सका है, उसे कागजात प्रस्तुत करने का मौका दिया गया है तब तक के लिए बरामद करेंसी जब्त कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें