फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार ने ली बुजुर्ग की जान, चार लोग जख्मी

Mon, 23 Nov 2015 11:32 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खण्डासा थाना क्षेत्र में हुए अलग-अलग हादसों में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। रविवार की रात सुगंध का पुरवा के पास दो बाइकों में सीधी टक्कर हो गई। दुर्घटना में सूर्यनाथ तिवारी (70) निवासी दला का पुरवा खण्डासा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जबकि बाइक पर सवार उनका भतीजा अवधेश तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के समय वृद्ध अपने भतीजे के साथ बाइक से ससुराल में आयोजित तिलकोत्सव से घर लौट रहे थे।

वहीं चौकी के करीब ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार कुलदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको लखनऊ रेफर किया गया है। घटना के समय वह बहादुरगंज चौराहे से घर लौट रहा था।
विज्ञापन


उधर अवधेश कुमार गोस्वामी निवासी ठाकुर गोसाई का पुरवा अपने घर जाते समय गांव के करीब जीप की टक्कर से, साइकिल सवार शोभनाथ पाण्डेय निवासी जोरिया अमानीगंज तिराहे पर पिकअप की चपेट में आकर व पूर्व प्रधान रामबाबू तिवारी निवासी कटैया फैजाबाद शहर से लौटते समय एक कार की साइड लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें