फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षिका को लूटा

Thu, 08 Sep 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारगंज थाना क्षेत्र के बघौैड़ा चौराहे के पास गुरुवार को स्कूटी सवार एक शिक्षिका से बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दे डाला और भाग निकले। बचाव में बहादुर शिक्षिका ने बदमाशों से लोहा लेने का पूरा प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सकी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे सीओ और थानाध्यक्ष ने मौके पर पड़ताल की और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। प्राथमिक विद्यालय डफलपुर में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत शिक्षिका मीत कुशवाहा गुुरुवार सुबह करीब सात बजे विद्यालय जाने के लिए स्कूटी से कुमारगंज स्थित घर से निकलीं।

बघौड़ा चौराहे के पास बवां की तरफ से आ रहे दो बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षिका का रास्ता रोक लिया और स्कूटी रुकते ही छीनाझपटी शुरू कर दी। बदमाशों ने शिक्षिका के बाएं कान की बाली और गले में मौजूद सोने की चेन लूट ली। शिक्षिका भी बचाव में बदमाशों से उलझ गई और एक बदमाश का हाथ दांत से काट लिया।
विज्ञापन


जिस पर बदमाशों ने शिक्षिका की पिटाई कर दी और भाग निकले। जिसके बाद शिक्षिका ने एनपीआरसी विजय कुमार सिंह को मोबाइल पर घटना की जानकारी दी। एनपीआरसी ने सूचना शिक्षका और पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सीओ और थानाध्यक्ष ने पूरी जानकारी ली और छानबीन शुरू कराई।

सीओ ने मौके पर ही थानाध्यक्ष को टीम गठित कर बदमाशों को पकड़वाने का निर्देश दिया। शिक्षिका ने बताया कि लूटा गई बाली और चेन लगभग 50 हजार रुपये की थी। थानाध्यक्ष के मुताबिक, शिक्षिका की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें