फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुगनाही के जंगल में मिला लापता बुजुर्ग का शव

Tue, 22 Sep 2015 12:48 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वृद्ध की मौत स्वाभाविक हुई या उसकी हत्या की गई। इस राज पर अभी पर्दा पड़ा हुआ है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


खंडासा अंतर्गत पूरा बली निवासी वृद्ध अमरजीत सिंह उर्फ अमली सिंह बीती 17 सितंबर को घर से लापता हो गए थे। काफी खोजबीन के बाद परिवारीजनों ने रविवार को गुमशुुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

परिवारीजनों का कहना है कि इनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। रविवार को देर शाम लगभग साढ़े सात बजे के आसपास गांव से लगभग दो किमी. दूर स्थित दुर्गा धाम मंदिर जुगनाही के जंगल में ग्रामीणों ने शव देखा।
विज्ञापन


पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। थानाध्यक्ष शमशेर सिंह ने बताया कि हत्या या आत्महत्या का स्पष्टीकरण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें