फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बच्ची को बेचने के लिए किया अगवा

Sat, 27 Aug 2016 10:36 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
फैजाबाद ः भाई की गोद में पीड़ित बच्ची। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली नगर क्षेत्र के देवकाली से एक युवक ने शुक्रवार की शाम तीन साल की एक मासूम बच्ची को अगवा कर लिया। वह उसे लेकर दिल्ली वाया लखनऊ जाने की तैयारी में था लेकिन एक परिवार की सतर्कता से वह पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


पकड़े गए युवक की जेब से बरामद पर्स से चार-पांच बच्चों की तस्वीरें बरामद की गई हैं। पुलिस इस गंभीर मामले को मानव तस्करी से जोड़कर देख रही है। इसके सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। आरोपी युवक बहराइच का रहने वाला है।

देवकाली के रहने वाले संतोष यादव की तीन वर्ष की बच्ची आयुषी घर के बगल ठेले पर काम करने वाले युवक सुनील से काफी घुल मिल गई थी। रोज वह युवक बच्ची को कुछ न कुछ खिलाता था। रोज की भांति आयुषी शुक्रवार की शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसी दरम्यान सुनील ने उसे रोल खिलाया और अपने साथ लेकर निकल गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अपहरणकर्ता सुनील बच्ची को लेकर बस स्टेशन पहुंचा और लखनऊ जाने वाली बस में बैठ गया लेकिन उसके पास टिकट के पूरे पैसे नहीं थे। बस वाले ने उसे कैंट थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में एक ढाबे के पास उतार दिया।

अपहरणकर्ता ने ढाबे पर बताया कि बच्ची उसकी बेटी है और उसके पास खाने को पैसे नहीं है। ढाबा मालिक ने उसे भोजन कराया और वहीं के रहने वाले बृजकिशोर के घर पर रात में रोक दिया। शनिवार सुबह परिवारीजनों को युवक पर कुछ गड़बड़ होने की आशंका हुई तो बच्ची और युवक को लेकर सीधे इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस चौकी पहुंच गए। यहां पुलिस ने जब युवक से पूछताछ शुरू की तो मामला परत दर परत खुलने लगा। 

इधर बच्ची के गायब होने की खबर पर देवकाली के लोग बच्ची को तलाश रहे थे और पुलिस भी बच्ची की खोज में जुटी थी। चौकी पुलिस ने पूरे मामले से एसएसपी को अवगत कराया तो बच्ची के परिवारीजनों को सूचित किया गया। जिसके बाद क्षेत्र के तमाम लोेग पुलिस लाइन पहुंच गए।

पुलिस अपहरणकर्ता सुनील से पूछताछ में मामले की तह तक जाने में जुटी हुई है। दोपहर में एसएसपी मोहित गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि युवक बच्ची को लखनऊ और फिर दिल्ली ले जाने की तैयारी में था। जहां बच्ची को बेंच दिया जाता।

उन्होंने बताया कि उसके पर्स से चार-पांच अन्य बच्चों की तस्वीरें भी मिली हैं जिसकी तस्दीक की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामला मानव तस्करी से भी जुड़ा हो सकता है। इसलिए सभी पहलुआें की जांच की जा रही है। गिरफ्तार युवक सुनील बहराइच के कैसरगंज का रहने वाला हैं।

सीओ सिटी राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक का पिता संभवत: दिल्ली में ही रहता है जो बच्चों से भीख मंगवाने का काम करता है। पुलिस की कई टीम लगाई गई है। गिरफ्तार युवक को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें